

सथन : रुड़की
संवाददाता – प्रवेश राय

रुड़की सिविल अस्पताल में मंगलवार को उस समय हंगामा मच गया जब इलाज कराने पहुंची एक महिला ने सर्जन डॉक्टर पर ड्यूटी के दौरान नशे में होने और अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया।



जानकारी के अनुसार, रामपुर चुंगी निवासी पारुल अपने तीन वर्षीय बेटे का इलाज कराने अस्पताल पहुंची थी। महिला का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात सर्जन ने इलाज से मना कर दिया और दवा न होने का बहाना बनाते हुए उसके साथ अभद्रता की।



इस घटना के बाद महिला ने अस्पताल परिसर में जोरदार हंगामा किया और शिकायत लेकर सीधे सीएमएस डॉ. संजय कंसल के पास पहुंची।



जांच के दौरान संबंधित डॉक्टर अपने कक्ष से अनुपस्थित मिला। इस पर सीएमएस ने कहा कि महिला से लिखित शिकायत मिलने पर पूरी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और मरीजों के बीच भी रोष देखने को मिला।




