


लोकेशन- लकसर
संवाददाता- गोविन्द चौधरी


लकसर, 5 नवंबर – लकसर क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, एक हजार रुपये नकद और नाजायज चाकू बरामद किया है। वहीं, फरार दूसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है।



पुलिस के अनुसार, अकोढा कला गांव निवासी उदित सैनी से कुछ दिन पहले गांव की ओर जाते समय दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोक पर मोबाइल और एक हजार रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिला और आज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।


लकसर थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरे फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।



पुलिस का कहना है कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ाई जा रही है।



