विधानसभा विशेष सत्र पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की प्रतिक्रिया — राष्ट्रपति का अभिभाषण बताया मार्गदर्शक

विधानसभा विशेष सत्र पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की प्रतिक्रिया — राष्ट्रपति का अभिभाषण बताया मार्गदर्शक

स्थान : देहरादून
उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राष्ट्रपति का संबोधन राज्य के लिए मार्गदर्शन देने वाला है।

यशपाल आर्य ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में उन मूल उद्देश्यों की याद दिलाई, जिनके साथ उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ था — जिनमें पलायन रोकना, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं हर नागरिक तक पहुंचाना सबसे प्रमुख लक्ष्य था।

उन्होंने कहा कि अब इस विशेष सत्र के दौरान इस बात पर गहन चर्चा की जाएगी कि राज्य इन उद्देश्यों को पूरा करने में कितना सफल हुआ है, और किन मोर्चों पर अभी भी काम बाकी है।

आर्य ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में उत्तराखंड ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं, जिन पर गर्व किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह सत्र सिर्फ उत्सव का नहीं, बल्कि आत्ममंथन का अवसर भी होना चाहिए ताकि आने वाले वर्षों में राज्य को और बेहतर दिशा मिल सके।