ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड अभियान में बड़ी सफलता — सितारगंज पुलिस ने दो तस्कर गिरफ्तार, 11.01 ग्राम स्मैक बरामद

ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड अभियान में बड़ी सफलता — सितारगंज पुलिस ने दो तस्कर गिरफ्तार, 11.01 ग्राम स्मैक बरामद

स्थान: सितारगंज

रिपोर्टर: तनवीर अंसारी

ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत सितारगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 11.01 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की है।

कोतवाली सितारगंज पुलिस टीम के उपनिरीक्षक ललित चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने लोका फार्म तिराहा पर चेकिंग के दौरान दो आरोपियों —
*नसीम पुत्र खलील, निवासी मोहल्ला शाहगढ़, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उ.प्र.), उम्र 45 वर्ष
*मो० इलियास पुत्र जमील अहमद, निवासी मोहल्ला शाहगढ़, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उ.प्र.), उम्र 35 वर्ष
— को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से

  • नसीम के कब्जे से 5.54 ग्राम स्मैक,
  • इलियास के कब्जे से 5.47 ग्राम स्मैक
    बरामद की गई। दोनों आरोपी मोटरसाइकिल (UP 25-C-8970 हीरो स्प्लेंडर) में स्मैक की तस्करी कर रहे थे।

पुलिस ने इस संबंध में FIR नंबर 367/2025, धारा 8/21/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी —

  • उ.नि. ललित चौधरी, कोतवाली सितारगंज
  • का.नि. तरुण चौधरी
  • का. चंद्र प्रकाश

पुलिस प्रशासन ने कहा है कि अवैध नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा, और ऐसे तत्वों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है ताकि उत्तराखंड को ड्रग्स मुक्त राज्य बनाया जा सके।