राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पहुंचेंगी नैनीताल, कल करेंगी कैंची धाम के दर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पहुंचेंगी नैनीताल, कल करेंगी कैंची धाम के दर्शन

स्थान…. हल्द्वानी
रिपोर्ट…ऋषि कपूर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आज नैनीताल जिले पहुंच रही हैं। इस दौरान वह कल सुबह लगभग 8:30 बजे प्रसिद्ध कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन करेंगी।

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर के दर्शन समय में अस्थायी बदलाव किया गया है।

मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 4 नवंबर को दोपहर 12 बजे से पहले कैंची धाम न पहुंचें, क्योंकि राष्ट्रपति के आगमन के दौरान मंदिर के दर्शन अस्थायी रूप से बंद रहेंगे।

प्रशासन के अनुसार, राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बाद दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार फिर से खोल दिए जाएंगे

गौरतलब है कि कैंची धाम हर दिन हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहता है। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई है ताकि यात्रा और दर्शन दोनों सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।