हल्द्वानी: दुष्कर्म के बाद 16 वर्षीय नाबालिग हुई गर्भवती, परिजनों ने मामला छिपाने को कराया बाल विवाह — पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

हल्द्वानी: दुष्कर्म के बाद 16 वर्षीय नाबालिग हुई गर्भवती, परिजनों ने मामला छिपाने को कराया बाल विवाह — पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 16 साल की एक नाबालिग दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई। लोक-लाज के डर से परिजनों ने पूरे मामले को छिपाने के लिए लड़की का बाल विवाह करा दिया। अब पुलिस ने आरोपी युवक और किशोरी के माता-पिता के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की है। बताया गया कि एक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद लड़की चार माह की गर्भवती हो गई। जब परिवार को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने समाज में बदनामी के डर से किसी को बिना बताए लड़की का निकाह कर दिया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब युवक की मां स्वयं थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। महिला ने शिकायत की कि उसकी जानकारी के बिना नाबालिग का विवाह कराया गया है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपों की पुष्टि के बाद आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया। वहीं, लड़की के माता-पिता के खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और सभी दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2025-09-16-at-11.44.14-AM-1.jpeg