राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा आज से, कल करेंगी विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा आज से, कल करेंगी विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित

स्थान : हरिद्वार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर पहुंच रही हैं। राष्ट्रपति मुर्मू वायु सेना के विशेष विमान से सुबह करीब 10:15 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत करेंगे।

एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सेना के हेलिकॉप्टर द्वारा हरिद्वार जाएंगी। वहां वे पतंजलि विश्वविद्यालय, बहादराबाद में आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी और छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान करेंगी

राष्ट्रपति मुर्मू अपने प्रवास के दूसरे दिन देहरादून में आयोजित उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। उनके इस दौरे को राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती वर्ष की विशेष पृष्ठभूमि में हो रहा है।

इस दौरान राष्ट्रपति के साथ सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, प्रशासन और एसपीजी की टीमें सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।