जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जनपदवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, सुरक्षा उपायों का किया भरोसा

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जनपदवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, सुरक्षा उपायों का किया भरोसा

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जनपदवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और इस अवसर पर लोगों से सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने का आग्रह किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि दिवाली का त्योहार शांति, उल्लास और खुशी के साथ मनाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से निवेदन किया कि कोई ऐसी गतिविधि न की जाए जिससे किसी को परेशानी या दुर्घटना का सामना करना पड़े।

उन्होंने बताया कि सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं। जिनमें अग्निशमन विभाग की गाड़ियां सेंसिटिव जगहों और व्यस्ततम चौराहों पर तैनात की गई हैं। बाजारों में इस बार अधिक भीड़ होने की संभावना के चलते प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी को और सख्त कर दिया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन हर छोटी-सी-छोटी चीज का ध्यान रख रहा है ताकि दिवाली का त्योहार जनता सुरक्षित और हर्षोल्लास के साथ मना सके और कोई अप्रिय घटना न घटे।