

रिपोर्टर: पंकज सक्सेना
स्थान: हल्द्वानी

मंडी परिषद परिसर में आज पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू ने की।




कार्यक्रम में हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट, मंडी सचिव दिग्विजय सिंह, एवं कई दर्जा मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर सभी ने स्वर्गीय एन.डी. तिवारी के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ. अनिल डब्बू ने कहा कि स्वर्गीय एन.डी. तिवारी का उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों के विकास में अमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि जब उत्तराखंड का गठन हुआ, तब तिवारी जी ने राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।



उन्होंने कहा कि आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी मूर्ति का अनावरण कर हम सभी उनके योगदान को नमन करते हैं और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।




