सितारगंज में निजी स्कूल के नन्हे बच्चों ने पुलिस को दी दिवाली की शुभकामनाएं

सितारगंज में निजी स्कूल के नन्हे बच्चों ने पुलिस को दी दिवाली की शुभकामनाएं

रिपोर्टर : तनवीर अंसारी
स्थान: सितारगंज

स्थानीय निजी स्कूल के नन्हे-नन्हे छात्र-छात्राएँ कोतवाली पुलिस के पास पहुंचे और अधिकारियों को सेल्यूट कर दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। बच्चों ने पुलिस को संदेश भी दिया कि वह हमेशा अच्छे कार्य करें और समाज में सकारात्मक उदाहरण स्थापित करें।

इस अवसर पर पुलिस ने भी बच्चों और उनके अध्यापकों को दिवाली का संदेश देते हुए उन्हें सुरक्षा और नियमों का पालन करने की सीख दी।

कार्यक्रम में बच्चों की मासूमियत और उनका संदेश सभी के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ। इस तरह की पहल से न केवल बच्चों में सकारात्मक सोच का विकास होता है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग भी मजबूत होता है।