रानीखेत में बैंक प्रबंधक आशुतोष शाही ने छोड़ी नौकरी, अब गांव में जुटे सामाजिक कार्यों में

रानीखेत में बैंक प्रबंधक आशुतोष शाही ने छोड़ी नौकरी, अब गांव में जुटे सामाजिक कार्यों में

स्थान: रानीखेत

रिपोर्टर: संजय जोशी

बग्वाली पोखर के डोटलगांव निवासी आशुतोष शाही ने अपनी बैंक प्रबंधक की नौकरी छोड़कर अब पूरी तरह से सामाजिक कार्यों में सक्रिय होने का फैसला किया है। पहले वरिष्ठ प्रबंधक पद पर कार्यरत शाही ने कहा कि सामाजिक कार्यों में रुचि के कारण उन्होंने यह कदम उठाया और अपने गांव लौटकर लोगों की सेवा शुरू की।

जहां एक ओर लोग गांवों से पलायन कर शहरों की ओर जा रहे हैं, वहीं आशुतोष ने गांव में ही रहकर विकास और सेवा को प्राथमिकता दी। बैंक में कई स्थानों पर सेवा देने के बाद उन्होंने प्रबंधक का पद छोड़ने का निर्णय लिया।

आशुतोष शाही भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े हैं और भाजपा के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्होंने बताया कि गांव में पहुंचकर सामाजिक कार्यों के माध्यम से लोगों की मदद करेंगे और क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण के लिए भी प्रयास करेंगे।

शाही ने कहा कि चौखुटिया क्षेत्र में चल रही स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए वे सरकार और शासन स्तर पर सक्रिय प्रयास कर रहे हैं, ताकि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हो सकें।

इस पहल से क्षेत्र में लोगों में आशा और सकारात्मकता की लहर महसूस की जा रही है, और युवा वर्ग भी उनके सामाजिक कार्यों से प्रेरित हो रहा है।