


लोकेशन – डोईवाला, देहरादून
रिपोर्टर – आशीष यादव

माजरी ग्रांट क्षेत्र स्थित एक निजी विद्यालय में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में नन्हे-नन्हे छात्र-छात्राओं ने सुंदर-सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।







कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा पहनकर विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समारोह में उपस्थित डोईवाला विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, ग्राम प्रधान सहित कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की खूब सराहना की।




विद्यालय की प्रधानाध्यापिका दीपशिखा मियांन ने बताया कि स्कूल में न केवल किताबी ज्ञान, बल्कि छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक एवं कलात्मक गतिविधियों में भी निपुण बनाने पर जोर दिया जाता है।


उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को अधिक से अधिक मंच प्रदान करने का प्रयास किया जाता है।
समारोह के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास को प्रदर्शित किया, वहीं अभिभावकों और समाज के लोगों ने इसे शिक्षा और संस्कृति के मिश्रण के रूप में सराहा।




