

स्थान: सितारगंज

रिपोर्टर: तनवीर अंसारी

पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए ग्राम बनकुइयां (गोठा) के जंगलों में अवैध रूप से चल रही शराब भट्टी को नष्ट कर दिया। शराब तस्कर जंगल का फायदा उठाकर अवैध शराब तैयार कर रहे थे।




पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए भट्टी में रखी 500 लीटर लहन नष्ट कर दी। हालांकि, इस दौरान अभियोगी फरार होने में सफल रहे।



इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक ललित चौधरी, कांस्टेबल तरुण चौधरी और पीआरडी इंद्रजीत शामिल थे।
पुलिस ने कहा कि अभियान जारी रहेगा और ऐसे अवैध कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




