नैनीताल में नवनियुक्त जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कार्यभार संभाला

नैनीताल में नवनियुक्त जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कार्यभार संभाला

रिपोर्ट- सुनील बोरा

स्थान- नैनीताल

प्रदेश में आईएस अधिकारियों के बड़े तबादलों के बाद नैनीताल में नवनियुक्त जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अपना कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी रयाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी सरकार की विकास योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, जिलेभर में चल रहे विकास कार्यों को समय पर पूरा कराना और पारदर्शिता सुनिश्चित करना।

उन्होंने विशेष रूप से लोअर माल रोड के ट्रीटमेंट कार्य को समयबद्ध पूरा करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया, ताकि आने वाले पर्यटक सीजन में कोई असुविधा न हो।

जिलाधिकारी रयाल का नैनीताल जिले में लंबा अनुभव है। इससे पहले वे एडीएम व सीडीओ नैनीताल, सीडीओ उत्तरकाशी, आरएफसी कुमाऊं, गन्ना आयुक्त उत्तराखंड और अपर सचिव मुख्यमंत्री, सचिव कार्मिक व स्टाफ ऑफिसर चीफ सेक्रेटरी के पदों पर कार्य कर चुके हैं।