हरिद्वार पुलिस का चोर गिरोह पर कड़ा हाथ, तीन महीने के बच्चे को 72 घंटे में बरामद

हरिद्वार पुलिस का चोर गिरोह पर कड़ा हाथ, तीन महीने के बच्चे को 72 घंटे में बरामद

स्थान: रूडकी

कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस ने 72 घंटे के अंदर बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन महीने के बच्चे को सकुशल बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, 11 अक्टूबर को अमरोहा निवासी जहीर अंसारी ने थाना कलियर में शिकायत दी कि उनकी पत्नी के पास सोते समय अज्ञात महिलाओं ने उनका तीन महीने का बच्चा चोरी कर लिया। पुलिस ने तुरंत टीमें गठित की और टेक्निकल व मैनुअल इनपुट के आधार पर जांच की।

जांच में पूरा बच्चा चोरी का नेटवर्क सामने आया। पुलिस ने आस मोहम्मद लंगड़ा, उसकी पत्नी शहनाज, सलमा, अंचन, नेहा शर्मा और अंतिम खरीदार विशाल गुप्ता को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि विशाल गुप्ता, जो दस साल बाद संतानहीन था, ने बच्चे का सौदा ₹4 लाख 90 हज़ार में किया था। गिरोह ने बच्चे को बीच-बीच में बेचकर मुनाफ़ा कमाया।

पुलिस ने आरोपी के घर से बच्चे को सुरक्षित बरामद किया और एक लाख रुपये नकद ज़ब्त किए। इसके अलावा ऑनलाइन भेजी गई एक लाख रुपये की रकम को फ्रीज़ कर दिया गया।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कहा,
“लोग अंजान व्यक्तियों पर भरोसा करने से पहले सोचें, क्योंकि ऐसा भरोसा बड़े नुकसान का सौदा बन सकता है।”

55 घंटे में बच्चे की सुरक्षित वापसी के बाद, माता-पिता की आँखों में खुशी और राहत के आंसू छलक पड़े।