

हल्द्वानी। 14 अक्टूबर को युवा नेता पंकज अम्बेडकर के नेतृत्व में बुद्ध पार्क तिकोनाया में धम्म चक्र परिवर्तन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा ली गई 22 प्रतिज्ञाएँ दोहराई और उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।




पंकज अम्बेडकर ने कहा कि “कुछ लोग बाबा साहेब का नाम तो लेते हैं, लेकिन उनके विचारों पर नहीं चलते। सच्चा अनुयायी वही है जो बौद्ध धर्म को स्वीकार करे, पाखंड और अंधविश्वास को त्यागे और बाबा साहेब द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चले।”


कार्यक्रम में पंकज अम्बेडकर के साथ नफीस अहमद खान, हरीश लोधी, आकाश भारती, भारत बौद्ध, प्रशांत कुमार और कालू राम सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

इस आयोजन का उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों और बौद्ध धर्म के संदेश को समाज में प्रसारित करना और युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ना बताया गया।





