यूके ट्रिपल एससी पेपर लीक मामले में जांच आयोग की जनसुनवाई देहरादून में आयोजित

यूके ट्रिपल एससी पेपर लीक मामले में जांच आयोग की जनसुनवाई देहरादून में आयोजित

स्थान : देहरादून

यूके ट्रिपल एससी परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच के लिए गठित एकल सदस्यीय आयोग उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में जाकर जनसुनवाई कर रहा है। इसी क्रम में आज देहरादून के सर्वे चौक स्थित IRDT ऑडिटोरियम में जनसुनवाई आयोजित की गई।

आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी ने परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से शिकायतें और सुझाव सुने। आयोग ने सभी पक्षों से मिली जानकारी को दर्ज किया।

आयोग के सचिव ने बताया कि जनसुनवाई का उद्देश्य राज्य के सभी जिलों से शिकायतें और सुझाव लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करना है, जिसे जल्द ही राज्य सरकार को सौंपा जाएगा