कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया हल्द्वानी हेलीपैड और ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया हल्द्वानी हेलीपैड और ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण

टॉप… हल्द्वानी
रिपोर्ट…ऋषि कपूर

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज हल्द्वानी स्थित हेलीपैड और ट्रेंचिंग ग्राउंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

हेलीपैड निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने उड़ान और लैंडिंग से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कर्मचारियों ने बताया कि उड़ान के दौरान अचानक बड़ी संख्या में पक्षी (बर्ड्स) एकत्रित हो जाते हैं, जिससे टेकऑफ और लैंडिंग में दिक्कतें आती हैं।

इस पर कमिश्नर रावत ने संबंधित अधिकारियों को बर्ड हिट की समस्या से निपटने के लिए प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने हेलीपैड और ट्रेंचिंग ग्राउंड क्षेत्र में साफ-सफाई, समुचित रखरखाव और समग्र व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर भी विशेष जोर दिया।


कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि हल्द्वानी को एक बेहतर, व्यवस्थित और स्वच्छ शहर के रूप में विकसित करने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।