


लोकेशन – मंगलौर, उत्तराखंड
रिपोर्टर – राहुल सैनी


आगामी त्योहारों को देखते हुए मंगलौर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस कप्तान परमेन्द्र सिंह डोभाल के निर्देश पर आज नगर में सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्हें अपनी दुकानों पर CCTV कैमरे लगाने की हिदायत दी गई।



पुलिस ने बताया कि इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की घटनाओं को रोकना और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मंगलौर के सीओ विवेक कुमार ने बताया कि एसएसपी परमेन्द्र सिंह डोभाल के आदेशों के तहत पुलिस हर दिशा में सतर्कता बरत रही है।



साथ ही, मंगलौर हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिलों के चालान काटे गए और कुछ वाहनों को सीज भी किया गया। सीओ विवेक कुमार ने कहा कि यह कार्रवाई आगामी त्योहारों के दौरान जारी रहेगी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।



पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अपने वाहनों और दुकानों में सुरक्षा उपाय अपनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।



