खटीमा में धान खरीद केंद्र शुरू, किसानों का धान तुरंत मिलों में भेजा गया

खटीमा में धान खरीद केंद्र शुरू, किसानों का धान तुरंत मिलों में भेजा गया

स्थान – खटीमा/उधम सिंह नगर
रिपोर्ट – अशोक सरकार

सरकार द्वारा निर्धारित समय के अनुसार खटीमा में धान खरीद केंद्र आज से शुरू कर दिए गए हैं। उप जिलाधिकारी खटीमा तुषार सैनी एवं SMI ने अपनी टीम के साथ मिलकर कृषि मंडी समिति का निरीक्षण किया।

धान खरीद के पहले दिन कुछ असुविधाएँ देखने को मिलीं, लेकिन सभी किसानों के धान को तौलकर सीधे मिलों में भेज दिया गया। किसानों ने कहा कि प्रारंभ में थोड़ी अर्चना हुई, लेकिन सरकार के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनका धान सुरक्षित और समय पर मिलों में पहुँच गया।

उप जिलाधिकारी तुषार सैनी ने कहा कि धान खरीद केंद्र किसानों और संबंधित अधिकारियों के बीच सामंजस्य के साथ संचालित किए जाएंगे, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने किसानों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी खरीद केंद्र पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से काम करेंगे।

इससे किसानों में संतोष और भरोसा बना रहा कि उनका उत्पादन सही समय पर और उचित मूल्य पर खरीदा जा रहा है।