

रिपोर्ट : हरीश भण्डारी
स्थान : अल्मोड़ा



केंद्रीय सड़क-परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने आज अल्मोड़ा में शहीद सम्मान यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, शहीद परिवार और पूर्व सैनिक गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।



शहीद सम्मान यात्रा में अल्मोड़ा जनपद के चार शहीदों के घरों से मिट्टी कलश लेकर यात्रा शुरू की गई। यह यात्रा लैंसडाउन होते हुए शहीद धाम देहरादून तक जाएगी।



केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने इस मौके पर कहा कि यह यात्रा पूरे प्रदेश में चल रही है, जिसमें अल्मोड़ा जनपद के चार शहीद परिवार के लोग शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश की रक्षा में अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करने का प्रतीक है और आम जन को उनकी वीरता और त्याग की याद दिलाती है।





