

लोकेशन- ऋषिकेश

संवाददाता – सागर रस्तोगी


ऋषिकेश। प्रशासन ने कहा है कि अब दूध निकालकर गोवंश को सड़कों पर छोड़ने वाले पालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत ऐसे पालकों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।



राज्य मंत्री सुरेंद्र मोघा ने कहा कि ऋषिकेश और आसपास के इलाके में आवारा घूम रहे निराश्रित गोवंश को गौशाला में ठिकाना दिलाया जा रहा है।


उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे दूध निकालकर गोवंश सड़क पर छोड़ने वाले पालकों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाएँ, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।


मंत्री ने चेतावनी दी कि इस आदत को सुधारने में विफल रहने वाले पालकों की परेशानियाँ बढ़ सकती हैं और उन्हें मुकदमे का सामना करना पड़ेगा।



