

टॉप…. हल्द्वानी
रिपोर्ट…. ऋषि कपूर


हल्द्वानी। पेपर लीक प्रकरण को लेकर हल्द्वानी में बेरोजगार युवाओं का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। आज बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने विरोध जताने के लिए अनोखे अंदाज़ अपनाए। उन्होंने भैंस का पोस्टर लगाकर बीन बजाई और राज्य सरकार को जगाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने असल भैंस लाने की कोशिश भी की, जिसे पुलिस और प्रशासन ने रोक दिया।



धरने पर बैठे युवाओं की मांग है कि पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए और विवादित परीक्षा को तत्काल निरस्त किया जाए। उनका कहना है कि आयोग और राज्य सरकार बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।



इस बीच भूपेंद्र सिंह कोरंगा पिछले चार दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और उनकी सेहत लगातार गिर रही है।



प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री से बेरोजगार युवाओं को न्याय दिलाने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 30 सितंबर को हल्द्वानी में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।



