

स्थान : देहरादून


देहरादून। उत्तराखंड में चर्चित पेपर लीक मामले को लेकर सियासत लगातार गर्माती जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर SIT पहले ही गठित की जा चुकी है, लेकिन विपक्ष सीबीआई जांच की मांग पर अड़ा हुआ है।



इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी छात्रों के हित में सीबीआई जांच करवाने की सलाह दी है।


त्रिवेंद्र रावत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि छात्रों के हित में जो भी जांच आवश्यक होगी, सरकार उसके लिए तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बशर्ते जांच की प्रक्रिया वास्तव में छात्रों के हित में हो और पारदर्शिता बनाए रखे।




