खटीमा में दिव्यांग सम्मान व सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित

खटीमा में दिव्यांग सम्मान व सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित

स्थान : खटीमा उधम सिंह नगर
रिपोर्ट : अशोक सरकार

खटीमा। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को डिग्री कॉलेज रोड स्थित सक्सेना प्ले हाउस में दिव्यांग सम्मान एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दस दिव्यांगजन को उनकी आवश्यकता अनुसार सामग्री प्रदान की गई, जिसमें एक इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा, चार ट्राईसाइकिल, दो बैसाखी और तीन श्रवण यंत्र शामिल रहे।

कार्यक्रम संयोजिका डॉ. विनीत सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से समाज के अति वंचित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्रदान करना सबसे श्रेष्ठ सेवा कार्य है।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने भविष्य में भी दिव्यांगों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने की और बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत जिले के प्रत्येक विकासखंड में सामग्री वितरण कार्यक्रम हो रहे हैं।

अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सहकारी बैंकों के पूर्व अध्यक्ष दान सिंह रावत ने संकल्प पत्र पढ़कर कार्यकर्ताओं को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई।