

स्थान : हरिद्वार/उत्तराखंड
संवाददाता : धर्मराज


मानसून सत्र में उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आई आपदाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने पीडीनए (पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेसमेंट) की टीमों को मैदान में उतार दिया है। रविवार को टीम ने हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर के पास भूस्खलन प्रभावित पहाड़ियों का गहन निरीक्षण किया।



अधिकारियों ने बताया कि इस बार बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ है। टीम प्रभावित क्षेत्रों के नुकसान का विस्तृत आंकलन कर परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगी और इसे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) को सौंपेगी।



पीडीनए टीम का उद्देश्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में वैज्ञानिक आधार पर सुरक्षित व मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना है, ताकि भविष्य में आपदाओं के प्रभाव को कम किया जा सके।



हरिद्वार के बाद टीम उत्तरकाशी, टिहरी और देहरादून सहित अन्य प्रभावित जिलों का भी मूल्यांकन करेगी।



