

रिपोर्ट : नसीम अहमद
स्थान : अल्मोड़ा


अल्मोड़ा। भाजपा संगठन में प्रदेश मंत्री बनने के बाद गौरव पांडे शनिवार को पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।



स्वागत के बाद आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री पांडे ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और अब 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बहुत कम समय बचा है। ऐसे में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।



उन्होंने दावा किया कि 2027 में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी और अल्मोड़ा जिले की सभी विधानसभा सीटें भाजपा के खाते में जाएंगी।



जागेश्वर विधानसभा से चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए दावेदारी से साफ इनकार नहीं किया।


