नैनीताल पुलिस का सत्यापन अभियान, 2 लाख से अधिक का जुर्माना

नैनीताल पुलिस का सत्यापन अभियान, 2 लाख से अधिक का जुर्माना

स्थान : नैनीताल

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा शनिवार को बड़े पैमाने पर सत्यापन और चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, दुकानदारों, होटलों, ढाबों और निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों का सत्यापन किया गया तथा लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही हुई।

हल्द्वानी क्षेत्र की कार्रवाई:
वनभूलपुरा में सीओ सिटी नितिन लोहानी के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों की टीमों ने जवाहर नगर, गफूर बस्ती, रेलवे बाजार, चोरगलिया रोड, इंदिरा नगर सहित कई इलाकों में अभियान चलाया।

  • चेक किए गए घर-दुकान: 950
  • सत्यापन: 155
  • चालान: 23 व्यक्ति (₹6,500 जुर्माना)
  • 09 भवन स्वामी/दुकान मालिक/ठेकेदारों के कोर्ट चालान (₹90,000 जुर्माना)

रामनगर क्षेत्र की कार्रवाई:
सीओ सुमित पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खताड़ी, गुलर घाटी, पुछड़ी, पम्पापुरी, पीरुमदारा क्षेत्र में चेकिंग की।

  • चेक किए गए घर-दुकान: 450
  • सत्यापन: 56
  • चालान: 46 व्यक्ति (₹11,500 जुर्माना)
  • 10 भवन स्वामी/दुकान मालिक/ठेकेदारों के कोर्ट चालान (₹1,00,000 जुर्माना)

कुल मिलाकर पूरे जनपद में करीब 2 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

नैनीताल पुलिस की अपील:
जनपदवासियों से अनुरोध है कि किरायेदारों, कामगारों, घरेलू सहायकों और बाहरी व्यक्तियों का समय पर सत्यापन अवश्य कराएं, अन्यथा यह दंडनीय अपराध की श्रेणी में आएगा।