आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: किसी मसले पर अनुभवी लोगों के साथ बातचीत होगी और किसी खास समस्या का हल भी निकलेगा। युवा अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर पूरी तरह गंभीर और जागरूक रहेंगे। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
नेगेटिव: किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार से मनमुटाव होने से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। दूसरों के अहंकार और गुस्से के सामने अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें और शांत बने रहें। खर्चे की स्थिति बनी रहेगी, इसलिए अपने बजट का सही ध्यान रखें।

करियर: व्यापारिक लेन-देन करते समय बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि जरा सी गलती का बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस का काम घर से करने में कुछ दिक्कतें आएंगी।
लव: घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। किसी करीबी दोस्त से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी।
हेल्थ: ब्लड प्रेशर और डायबिटीज वाले लोग बिल्कुल भी लापरवाही न करें और तनाव जैसी बातों से खुद को दूर रखें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 1

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव: पिछले काफी समय से जो युवा अपने किसी काम को लेकर प्रयास कर रहे थे, आज उससे संबंधित अच्छे नतीजे मिलने की उम्मीद है। आपको अपने किसी काम में शानदार सफलता हासिल होने वाली है, इसलिए हर काम को बहुत सोच-समझकर और मन लगाकर करें।
नेगेटिव: पैसों से जुड़े कामों में लापरवाही न बरतें, नुकसान होने की आशंका है और इसकी वजह से घर में भी तनाव हो सकता है। कभी-कभी आपकी शक करने की आदत आपके और दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है, इसलिए अपने विचारों को सकारात्मक रखना बहुत जरूरी है।

करियर: कारोबारी गतिविधियां बेहतर होंगी। छोटी-मोटी परेशानियां तो आएंगी, लेकिन आप समय रहते उन मुश्किलों का हल भी ढूंढ लेंगे। प्राइवेट ऑफिस में अपना टारगेट पूरा हो जाने से बहुत ही सुकून और राहत महसूस होगी।
लव: जीवनसाथी और परिवार के लोगों का सहयोग आपके मनोबल को बनाए रखेगा। घर में शांतिपूर्ण और सुकून भरा वातावरण रहेगा।
हेल्थ: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही और बहुत ज्यादा काम की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द महसूस हो सकता है। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव: सकारात्मक सोच वाले लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद ही साबित होंगे। आपके योजनाबद्ध और अनुशासित तरीके से काम करने के ढंग से कई काम ठीक तरह से पूरे होते जाएंगे।
नेगेटिव: आज कुछ ऐसे खर्चे हो सकते हैं, जिन पर कटौती करना भी नामुमकिन है। अपनी कोई भी जरूरी बात सार्वजनिक न करें, वरना पछताना भी पड़ सकता है। बातचीत करते समय गलत भाषा का इस्तेमाल न करें, इससे रिश्ते खराब हो सकते हैं।

करियर: इस समय पब्लिक रिलेशन को और ज्यादा मजबूत बनाएं और मीडिया तथा ऑनलाइन विज्ञापन पर ज्यादा ध्यान दें। समय के साथ-साथ अपनी काम करने के तरीके में भी बदलाव लाने की जरूरत है। कोई जरूरी और फायदेमंद ऑफिशियल यात्रा रद्द होने से मन उदास रहेगा।
लव: दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में ज्यादा समय बिताना जीवनसाथी तथा परिवार के लोगों को बुरा लग सकता है। लव पार्टनर की भावनाओं का ख्याल रखें।
हेल्थ: सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या रहेगी। ज्यादा काम का बोझ न लें और तनाव जैसी स्थितियों से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव: दोस्तों या सहयोगियों से फोन पर ही कोई जरूरी बातचीत आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपको अपनी किसी समस्या का समाधान भी मिलेगा और आप अपने आत्मविश्वास तथा भरपूर ऊर्जा से अपने कामों को सही अंजाम देंगे।
नेगेटिव: पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें, क्योंकि इससे तनाव मिलने और रिश्ते खराब होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। महिलाएं विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ बातचीत के दौरान सावधानी बरतें, वरना किसी तरह की बदनामी हो सकती है।

करियर: निजी व्यस्तता की वजह से व्यावसायिक कामों में कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन अधिकतर काम समय पर निपट भी जाएंगे। कहीं से कोई रुका हुआ या अटका हुआ रुपया मिलने से राहत मिलेगी। व्यवसाय के सिलसिले में कोई अनचाही ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है।
लव: विवाहित संबंधों में छोटी-मोटी नकारात्मक बातों की वजह से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। बेकार के प्रेम संबंधों से दूरियां ही बनाकर रखें।
हेल्थ: बहुत ज्यादा काम की वजह से थकान और पैरों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें तथा ध्यान और मेडिटेशन से भी आपको बहुत फायदा होगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 7

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: ग्रहों की स्थिति अनुकूल है, इसलिए सहजता से आगे बढ़ते रहें। प्रयास करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी मांगलिक कार्य के आयोजन की योजना भी बनेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखेगा।
नेगेटिव: किसी भी हाल में अपने गुस्से और अहंकार पर काबू रखें। दोस्तों से किसी भी तरह के सहयोग की उम्मीद न रखें, वरना आपका मन दुखी हो सकता है। भाइयों के साथ चल रहा मनमुटाव किसी की मध्यस्थता से जल्दी ही दूर हो जाएगा।

करियर: व्यवसाय में नयापन लाने के लिए कुछ योजनाएं बनाई जाएंगी। अपनी काम करने के तरीके और गतिविधियों को किसी के भी सामने शेयर न करें यानी गुप्त रखें, वरना कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है, जिसकी वजह से आपको नुकसान पहुंचेगा।
लव: व्यस्तता की वजह से परिवार को समय नहीं दे पाएंगे, परिवार के लोग आपकी स्थिति को समझेंगे और सहयोग भी करेंगे।
हेल्थ: ज्यादा तनाव और थकान की वजह से सिर दर्द, कमजोरी जैसी स्थिति महसूस करेंगे, जिसका असर आपकी काम करने की क्षमता पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आपकी कोई जरूरी इच्छा पूरी होने की पूरी संभावना है। साथ ही अनुभवी और जिम्मेदार लोगों का मार्गदर्शन भी मिलेगा। आप जीवन की बारीकियों पर गंभीरता से सोचेंगे और यह बदलाव आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा।
नेगेटिव: अभी आर्थिक स्थिति कुछ सामान्य ही रहेगी। कहीं भी हस्ताक्षर करते समय कागज आदि अच्छी तरह जांच लें। बच्चे अपने भविष्य संबंधी कामों में कुछ रुकावटें आने की वजह से तनाव में रह सकते हैं। उनका मनोबल बनाए रखना जरूरी है।

करियर: व्यावसायिक नजरिए से समय बहुत ही अनुकूल है। आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। पैसे से संबंधित गतिविधियों में सफलता मिलेगी। जमीन-जायदाद से संबंधित कामों में खास सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरी में तरक्की संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है।
लव: दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों को सीमा में रखना जरूरी है।
हेल्थ: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बस अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव: युवाओं और विद्यार्थियों के अपने करियर के प्रति आ रही रुकावटें दूर होंगी। घर में किसी करीबी संबंधी के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा और आपस में सकारात्मक बातचीत भी होगी। आपका विवेक और समझदारी से काम लेना आपकी तरक्की में मददगार होगा।
नेगेटिव: इस समय बहुत ही सावधानी और समझदारी से व्यवस्था बनाकर रखने की जरूरत है। बेकार की गतिविधियों में बहुत ज्यादा खर्चा हो जाने से मन कुछ परेशान रह सकता है। अपनी क्षमता से अधिक उधार लेने से परहेज रखें।

करियर: व्यावसायिक व्यवस्था उचित बनी रहेगी। विरोधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। आपकी कोई व्यावसायिक योजना लीक होने से नुकसान हो सकता है। काम में कोई मन मुताबिक बदलाव मिलने से खुशी महसूस होगी।
लव: पति-पत्नी के बीच किसी मामूली सी बात को लेकर बहस हो सकती है। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर न निकलें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेगी।
हेल्थ: अपने खान-पान के प्रति लापरवाही न करें। गैस और अपच की वजह से जोड़ों का दर्द भी बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 4

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव: समय और भाग्य आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल करने के लिए कर्मठ तो होना ही पड़ेगा, इसलिए समय और अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। प्रॉपर्टी संबंधी योजना सफल होने का भी समय आ गया है।
नेगेटिव: पैसों जैसी गतिविधियों को लेकर कुछ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। अभी आर्थिक नजरिए से कोई खास सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें।

करियर: मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों के जरिए व्यवसाय संबंधी जानकारी मिल सकती है। काम की जगह पर किसी विरोधी की वजह से कर्मचारियों में आपस में कोई फूट पड़ सकती है, जिसका असर आपके व्यवसाय की काम करने की क्षमता पर आएगा।
लव: पति-पत्नी तथा परिवार के सदस्यों के बीच मधुर संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों के उजागर होने की स्थिति बनी हुई है।
हेल्थ: स्वास्थ्य ठीक रहेगा, वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल न करें। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 1

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म-विश्लेषण में भी बिताएं। किसी समस्या को लेकर किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। युवाओं को अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर लोगों का सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव: दूसरों के निजी मामलों में दखल देने की बजाय खुद के कामों में ही व्यस्त रहें। बिना मतलब किसी से उलझना तनाव का कारण बन सकता है। अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखने का भरपूर प्रयास करें। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें।

करियर: पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित कामों पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। इन कामों में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। किसी के साथ साझेदारी संबंधी योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है। युवाओं के लिए भी कोई शुभ अवसर मिलने वाला है।
लव: परिवार में सभी सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और सामंजस्य उचित बना रहेगा। किसी विपरीत लिंगी दोस्त से बातचीत पुरानी खुशनुमा यादें ताजा करेगी।
हेल्थ: स्वास्थ्य में हल्का-फुल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाकर रखेगी।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव: कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा और मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। परिवार के साथ खरीदारी में भी अच्छा समय बीतेगा। कोई मांगलिक आयोजन की भी योजना बनेगी। आय और व्यय में तालमेल बना रहेगा।
नेगेटिव: घर में अनचाहे लोगों के आगमन से नाखुश रहेंगे। आर्थिक स्थितियों में कुछ उठापटक रहने से परेशान रहेंगे। आसपास के माहौल में भी नकारात्मक ऊर्जा महसूस हो सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों में बहुत ज्यादा मन लगने की वजह से निजी काम समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे।

करियर: व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। आपका काम करने का जुनून आपको सफलता भी देगा। शेयर्स और तेजी-मंदी जैसे कामों में रुचि न लें, इस समय नुकसान होने की आशंका बन रही है। ऑफिशियल गतिविधियां मन मुताबिक तरह से चलती रहेगी।
लव: दोस्तों के साथ आपसी व्यवहार में किसी प्रकार की गलतफहमी की वजह से बहस हो सकती है। गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं।
हेल्थ: गलत खान-पान की वजह से छाती में भारीपन महसूस हो सकता है। अपनी दिनचर्या को नियंत्रित बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 9


Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव: पारिवारिक या सामाजिक गतिविधियों में आपका भरपूर योगदान रहेगा। आपकी कार्यकुशलता तथा योग्यता की तारीफ होगी। अपने रुचिपूर्ण तथा रचनात्मक कामों में कुछ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव: जल्दबाजी और लापरवाही में कोई फैसला लेना या काम करना आपको नुकसान दे सकता है, इसलिए उचित रूपरेखा बनाकर ही अपने कामों को अंजाम दें और गैरकानूनी कामों से दूर ही रहें। रुपए-पैसे से संबंधित उधार भी न करें।

करियर: व्यवसाय में विस्तार संबंधी जो रूपरेखा बनाई थी, उस पर अमल करने का सही समय है। आपकी जल्दबाजी और बड़बोलेपन जैसे स्वभाव की वजह से कुछ दिक्कतें भी आ सकती हैं, इसलिए गैरकानूनी काम करने से बचें।
लव: घर के किसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी में बहस हो सकती है। आपसी तालमेल से ही परेशानियों को दूर करें। बेकार के प्रेम संबंधों में समय खराब करना उचित नहीं है।
हेल्थ: मानसिक शांति और सुकून के लिए कुछ समय प्रकृति के साथ बिताएं और सकारात्मक बने रहें।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज आपका कोई खास काम बनने वाला है, इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ मेहनत करें। कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर न लें तथा हर काम को व्यावहारिक तरीके से पूरा करने की कोशिश करें, सफलता निश्चित है। संतान पक्ष की तरफ से कोई संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून रहेगा।
नेगेटिव: कभी-कभी मन में कुछ अस्थिरता जैसी स्थिति रहने की वजह से आप दूसरों के साथ अपना भी नुकसान कर बैठेंगे। इस वजह से कुछ गलत लोग आपको फंसाने की भी कोशिश करेंगे, इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहें। सकारात्मक लोगों का साथ करें।

करियर: वित्तीय मामलों में समय उन्नति दायक है। आज व्यवसाय में काम का अतिरिक्त बोझ रहेगा, आप स्टाफ की मदद से सब संतुलित भी कर लेंगे। इस समय व्यवसाय में आगे बढ़ने के लिए अच्छे अवसर बन रहे हैं, समय का भरपूर सदुपयोग करें।
लव: घर-परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी।
हेल्थ: नकारात्मक बातों का असर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। आप अपने अंदर ऊर्जा और आत्मबल की कमी महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 8