एमबीपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव: सातवें राउंड में अभिषेक गोस्वामी आगे

एमबीपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव: सातवें राउंड में अभिषेक गोस्वामी आगे

स्थान : हल्द्वानी

एमबीपीजी कॉलेज छात्र संघ 2025 के अध्यक्ष पद के चुनाव में सातवें राउंड की मतगणना में अभिषेक गोस्वामी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमल बोरा से 102 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

मतगणना कॉलेज प्रांगण में प्रशासन की निगरानी में जारी है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

सभी चरणों की मतगणना शाम तक पूरी होने की संभावना है और इसके बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।