आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशिफल

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशिफल

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज का दिन सुखद रहेगा। आपके नए विचार और जागरूकता आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे। महिलाओं को विशेष रूप से सफलता मिलेगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो उसके वापस मिलने की संभावना है। यह दिन आपके लिए कई अच्छी खबरें लेकर आएगा।
नेगेटिव: आप किसी कानूनी मामले में उलझे हैं, तो आज बहुत सावधान रहें। इस विषय पर अपने शुभचिंतकों से सलाह लेना फायदेमंद होगा। घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें, उनका ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी है।

करियर: व्यवसाय को बेहतर चलाने के लिए कर्मचारियों और सहयोगियों के सुझावों को महत्व दें। इससे आपको सही सलाह मिलेगी और आप बेहतर फैसले ले पाएंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम में लापरवाही न बरतें।
लव: जीवनसाथी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। अपनी व्यस्त दिनचर्या से परिवार के लिए भी समय निकालें। साथ समय बिताने से रिश्ते और मजबूत होंगे।
हेल्थ: मन में थोड़ी उदासी और सुस्ती महसूस हो सकती है। ध्यान और मेडिटेशन करें। कुछ समय प्रकृति के साथ बिताने से मन शांत होगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव: भाग्य और परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से उनका हल निकाल लेंगे। किसी करीबी से महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत करने से आपको सही दिशा मिलेगी।
नेगेटिव: भाइयों के साथ बात करते समय शब्दों का ध्यान रखें, ताकि संबंधों में कड़वाहट न आए। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना और उनके साथ समय बिताना जरूरी है। पैसों के लेन-देन में गलतियां होने की संभावना है, इसलिए सावधान रहें।

करियर: व्यापार में अच्छे अनुबंध मिलेंगे और अधिकतर काम सही तरीके से पूरे होंगे। विदेश से जुड़े व्यापारियों को विशेष लाभ होगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे और बॉस के साथ उनके संबंध मधुर होंगे।
लव: परिवार में आपसी तालमेल और प्यार बना रहेगा। दोस्तों के साथ भी अच्छी बातचीत होगी, जिससे मन हल्का रहेगा।
हेल्थ: मौसम के बदलते प्रभाव से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। खांसी, जुकाम और एलर्जी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 1

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव: ग्रह-नक्षत्र आपके लिए बेहतर समय ला रहे हैं। आप अपने अंदर एक अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। दिन की शुरुआत में ही अपने जरूरी कामों की योजना बना लें। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से मन खुश रहेगा।
नेगेटिव: अपने निजी मामलों को बाहरी लोगों के साथ साझा न करें। अचानक कोई ऐसा खर्च आ सकता है जिस पर नियंत्रण करना मुश्किल होगा। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, जिन्हें शांति से सुलझाना ही बेहतर होगा।

करियर: व्यापार में इस समय बहुत गंभीरता से सोच-विचार करना जरूरी है। बिना सोचे-समझे कोई जोखिम न लें, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। हालाँकि, लोगों से संपर्क बनाने से लाभ हो सकता है।
लव: घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। परिवार के किसी अविवाहित सदस्य के लिए विवाह का अच्छा रिश्ता आ सकता है।
हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मौसम की वजह से सिरदर्द जैसी दिक्कत हो सकती है, लेकिन यह चिंता की बात नहीं है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आप कई गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। किसी धार्मिक संस्था के सेवा कार्य में आपका विशेष योगदान रहेगा। कहीं से मनचाहा पैसा आने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
नेगेटिव: कोई भी काम शुरू करने से पहले उसके हर पहलू पर विचार करें और फिर उसे लागू करें। आज का ज्यादातर समय घर के बाहर खरीदारी से जुड़े कामों में बीत सकता है।

करियर: व्यापार की गतिविधियां आपकी इच्छा के अनुसार चलेंगी और लाभ की स्थिति बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोग अपने काम पर अधिक ध्यान दें, क्योंकि गलती की वजह से अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
लव: परिवार का सहयोग आपके मनोबल को मजबूत रखेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मिलने के अवसर मिलेंगे, जिससे खुशी मिलेगी।
हेल्थ: खान-पान में लापरवाही के कारण पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज अचानक कोई मनचाहा काम पूरा होने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से प्रसन्न महसूस करेंगे। आप अपनी पारिवारिक और व्यावसायिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा पाएंगे। विद्यार्थियों की किसी विषय से जुड़ी समस्या का हल निकलेगा।
नेगेटिव: निजी कामों के अलावा सामाजिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। अपना संपर्क दायरा बढ़ाएं। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले परिवार से सलाह लेना बेहतर होगा।

करियर: आपने व्यापार की व्यवस्था के लिए कोई योजना बनाई है, तो उसे लागू करने का यह सही समय है। शेयर बाजार या स्टॉक में रुचि रखने वाले लोग सावधान रहें। अगर हो सके तो कुछ समय के लिए इन गतिविधियों को टाल दें।
लव: पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मिलने पर मन खुश होगा।
हेल्थ: स्वास्थ्य को लेकर कोई खास चिंता नहीं है। बस अपनी दिनचर्या संतुलित रखें और मौसम के अनुसार खान-पान पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: कुछ समय अकेले बिताएं और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें। इससे आपको कई मुश्किल सवालों के जवाब मिलेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास वापस आएगा और आप अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव: अपनी गतिविधियों को सहजता से करते रहें। किसी गलत काम में रुचि लेना आपको मुसीबत में डाल सकता है। अपनी योजनाओं को अनजान लोगों के साथ साझा न करें, वरना वे इसका गलत फायदा उठा सकते हैं।

करियर: व्यापार में आज कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने की योजना बनेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बैठक भी हो सकती है, जिसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी में लक्ष्य पूरा करने का दबाव बना रहेगा।
लव: कोई सुखद घटना होने से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। युवाओं के प्रेम संबंध और मजबूत होंगे।
हेल्थ: स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है, जिसका असर आपकी मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है। कुछ समय ध्यान और योग में बिताएं।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 2

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव: अपनी किसी भी योजना को लागू करने से पहले उस पर दोबारा सोच-विचार करें। मोबाइल या ईमेल से मिली किसी महत्वपूर्ण जानकारी को नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है।
नेगेटिव: किसी को पैसे उधार देने से बचें। इससे रिश्ते खराब हो सकते हैं और पैसे भी वापस नहीं मिलेंगे। अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना भी बहुत जरूरी है। युवाओं को अपने भविष्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

करियर: व्यापार से जुड़ी गतिविधियों को गोपनीय रखें। मुश्किल परिस्थितियों को सुलझाने का यह सही समय है। टैक्स से जुड़े कागजात पूरे रखें। ऑफिस में सहयोगियों से किसी काम को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
लव: घर की बातें बाहर न जाने दें, वरना घर की शांति बिगड़ सकती है। प्रेम और रोमांस में नई संभावनाएं बन सकती हैं।
हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अपने खान-पान, योग और ध्यान पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव: सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। समय के अनुसार अपनी कार्यशैली और स्वभाव में बदलाव लाना आपके लिए शुभ होगा। यात्रा की योजना भी बन सकती है।
नेगेटिव: मुश्किल परिस्थितियों को सुलझाने में काफी समय लगेगा, लेकिन इससे माहौल सुखद हो जाएगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए और मेहनत करनी होगी। अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें।

करियर: अपनी व्यापारिक कार्यशैली को और बेहतर बनाएं। इससे आपको अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। साझेदारी के व्यापार में भी लाभ की स्थिति बनी रहेगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों पर आज अतिरिक्त काम का बोझ रहेगा, जिसे आप लगन से पूरा कर लेंगे।
लव: वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाए रखें और अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
हेल्थ: थकान और निराशा को खुद पर हावी न होने दें। मानसिक और शारीरिक शांति के लिए सकारात्मक गतिविधियों में समय बिताएं।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: घर में खास रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल रहेगी। आपसी बातचीत से कई समस्याओं का हल भी निकलेगा। आप अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के लिए जो कोशिश कर रहे हैं, उसमें जरूर सफल होंगे।
नेगेटिव: आज कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है, जिससे मन उदास रहेगा। अगर घर के लिए कोई नई वस्तु या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद रहे हैं, तो उसकी गुणवत्ता और अपने बजट का ध्यान रखें।

करियर: व्यापार में दिन की शुरुआत में कुछ भागदौड़ रहेगी, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। नौकरी में कागजी काम बहुत ध्यान से करें, क्योंकि एक छोटी-सी गलती भी बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है।
लव: वैवाहिक संबंध सुखद बने रहेंगे। प्रेम और रोमांस के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।
हेल्थ: थकान की वजह से नसों में दर्द और खिंचाव की शिकायत हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखें, वरना परेशानी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 1

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज आप जिस काम को पूरा करने का मन बना लेंगे, उसे करके ही मानेंगे। आपकी सकारात्मक सोच से आपकी दिनचर्या योजनाबद्ध तरीके से चलेगी, जिससे आपका उत्साह बना रहेगा। परिवार के साथ कोई मनोरंजक कार्यक्रम भी बन सकता है।
नेगेटिव: हर परिस्थिति में शांति और धैर्य बनाए रखना जरूरी है। दूसरों के मामलों में दखल न दें, वरना विवाद हो सकता है। खर्चों के मामले में उदार न बनें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।

करियर: मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े व्यापार में नई जानकारी मिलेगी, जिससे आपके काम में गति आएगी। महिलाएं अपने काम को लेकर उत्साहित रहेंगी। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने में उच्च अधिकारियों का पूरा मार्गदर्शन मिलेगा।
लव: पति-पत्नी के बीच तालमेल शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी।
हेल्थ: स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या होने पर घरेलू उपाय अपनाएं। जल्दी ही सुधार आएगा।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 2

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार से बात करने पर किसी चिंता का हल मिलेगा। आप तनावमुक्त होकर अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगा पाएंगे। अगर परिवार से जुड़ा कोई फैसला लेने जा रहे हैं, तो समय अनुकूल है।
नेगेटिव: निजी मामलों को लेकर कुछ मुश्किल परिस्थितियां बन सकती हैं, इसलिए दूसरों के मामले में दखल न देना ही ठीक रहेगा। जल्दबाजी और लापरवाही के कारण आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। धैर्य और संयम बनाए रखें।

करियर: समय कुछ चुनौतियों से भरा है। आज व्यापार में किसी भी तरह का जोखिम न लें और न ही कोई नया काम शुरू करें। दिन की शुरुआत में थोड़ी भागदौड़ रहेगी, लेकिन दोपहर बाद हालात सामान्य हो जाएंगे।
लव: पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल मधुर बना रहेगा। अपने लव पार्टनर को कोई तोहफा जरूर दें।
हेल्थ: मौसम के नकारात्मक प्रभाव से खुद का बचाव करना जरूरी है। गरम तासीर वाली चीजों का सेवन न करें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: कोई सरकारी कार्यवाही चल रही है, तो आज उसका हल मिलने की संभावना है। किसी खास दोस्त से मुलाकात होगी और कई बातों पर सकारात्मक चर्चा होगी। अपने पक्ष को मजबूत बनाए रखें।
नेगेटिव: अपने स्वभाव में गंभीरता लाएं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना घर के माहौल को खराब करेगा। बढ़ते खर्चों का असर आपकी शांति और नींद पर पड़ सकता है। विद्यार्थी निराशा और तनाव को खुद पर हावी न होने दें।

करियर: व्यापार में मौजूदा व्यवस्था को बनाए रखने में आपका समय लगेगा, जिसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। इसलिए अभी कोई नया काम शुरू न करें। यूनियन से जुड़ी गतिविधियों में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव: पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमी को समय रहते दूर कर लें। प्रेम संबंधों में नजदीकी बनी रहेगी।
हेल्थ: मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इस समय जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 6