

देहरादून।
उत्तराखंड भाजपा से आज एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जिलेवार प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति के बाद की गई।



घोषणा के अनुसार, मनवीर चौहान को प्रदेश मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ अन्य प्रमुख पदों पर भी संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं, जिनकी जिलेवार सूची जारी की गई है।



प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा जताई कि सभी पदाधिकारी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएंगे।



इस घोषणा के साथ ही भाजपा ने आगामी चुनावों और संगठनात्मक कार्यों को लेकर अपनी तैयारियों का स्पष्ट संकेत दे दिया है।




