भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश गोयल के निधन पर शोक

भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश गोयल के निधन पर शोक

स्थान-रानीखेत

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर अध्यक्ष अविनाश गोयल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया है। वे लंबे समय से पार्टी से जुड़े थे और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता प्रशंसनीय रही।

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और लोकसभा सांसद अजय भट्ट सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

छावनी परिषद के नामित सदस्य मोहन नेगी, महिला आयोग की निवर्तमान उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा, दीप भगत, पूर्व जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष हंसा दत्त बावड़ी, चंदन भगत, राजेंद्र सिंह जसवाल, विनोद भार्गव आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।

भाजपा नेताओं ने अविनाश गोयल को संगठन के प्रति समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता बताया, जिनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।