

स्थान-रानीखेत




भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती के उपलक्ष्य में पं. गोविंद बल्लभ पंत जन्मदिन समारोह समिति द्वारा मिशन इंटर कॉलेज में अंतरविद्यालयी वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय था — “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: वरदान या अभिशाप?”। इस प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल की अंतरा दरंगिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विवेकानंद विद्या मंदिर की अंजू को द्वितीय स्थान मिला, जबकि वीर शिवा स्कूल के करन तिवारी और आर्मी पब्लिक स्कूल की वैभवी तिवारी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। मिशन इंटर कॉलेज की मेघा पवार को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में एडवोकेट दिनेश तिवारी शामिल रहे।



प्रतियोगिता में शामिल स्कूलों में वीर शिवा स्कूल, विवेकानंद विद्या मंदिर, केंद्रीय विद्यालय, आर्मी पब्लिक स्कूल, कैंट इंटर कॉलेज, मिशन इंटर कॉलेज, नेशनल इंटर कॉलेज, राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, तथा जीडी बिड़ला मेमोरियल स्कूल शामिल थे।

चित्रकला प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग) में राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 8 की पायल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान एली को तथा तृतीय स्थान आर्मी पब्लिक स्कूल की कक्षा 7 की दिव्यांशी बिष्ट को मिला।

इस अवसर पर हरीश लाल साह, गौरव भट्ट सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह समिति ने विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।



