

स्थान-हल्द्वानी



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद नैनीताल में वृहद स्तर पर बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करना और सत्यापन नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा।


एसपी नगर श्री प्रकाश चन्द्र के मार्गदर्शन और सीओ लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल एवं सीओ रामनगर श्री सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में, हल्द्वानी, बनभूलपुरा, काठगोदाम और मुखानी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने अभियान चलाया।
इसमें PAC/IRB के जवानों के साथ-साथ अन्य थानों से भी अधिकारी व पुलिसकर्मी शामिल रहे।


अभियान में प्रमुख बिंदु:
1050 से अधिक व्यक्तियों का सत्यापन

1400 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ/जानकारी संकलित
17 मकान मालिकों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम में कार्रवाई
₹1,70,000 का कोर्ट चालान जुर्माना वसूल

24 व्यक्तियों पर धारा 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई ₹6,000 का संयोजन शुल्क वसूला गया कुल: 41 चालान, ₹1,76,000 जुर्माना वसूला गया
सख्त चेतावनी और भविष्य की योजना


सत्यापन के दौरान पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों को कड़ी चेतावनी दी और कहा कि भविष्य में यदि नियमों का पालन नहीं किया गया तो और अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बनभूलपुरा क्षेत्र में बाहरी लोगों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
पुलिस प्रशासन ने सामान्य नागरिकों से भी सत्यापन में सहयोग करने की अपील की है, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके और संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण पाया जा सके।



