रानीखेत: श्री पंचेश्वर महादेव मंदिर में 22वां छात्रवृत्ति एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, 123 मेधावी छात्र सम्मानित

रानीखेत: श्री पंचेश्वर महादेव मंदिर में 22वां छात्रवृत्ति एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, 123 मेधावी छात्र सम्मानित

स्थान-रानीखेत

संवाद्दाता-संजय जोशी

श्री पंचेश्वर महादेव शिवमंदिर एवं धर्मशाला समिति के तत्वावधान में मंदिर परिसर में 22वें छात्रवृत्ति एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के 11 विद्यालयों के 123 मेधावी, दिव्यांग एवं निराश्रित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया, साथ ही मेडिकल, सेना एवं अन्य क्षेत्रों में चयनित 4 मेधावियों को विशेष प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त मजिस्ट्रेट सुश्री गौरी प्रभात द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि का प्रेरणादायक संबोधन

अपने प्रेरणास्पद संबोधन में सुश्री गौरी प्रभात ने साक्षरता और शिक्षा के बीच के अंतर को रेखांकित करते हुए कहा:

“साक्षरता केवल पढ़ने-लिखने की क्षमता है, जबकि शिक्षा व्यक्ति के समग्र विकास की प्रक्रिया है जिसमें ज्ञान, मूल्य, नैतिकता और विवेक शामिल होता है।”

उन्होंने कहा कि देशप्रेम केवल राष्ट्रीय पर्व मनाने या ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि रोजमर्रा के छोटे कार्यों—जैसे स्वच्छता बनाए रखना और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करना—भी देशभक्ति का ही रूप हैं। विद्यार्थियों को उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी संघर्ष व परिश्रम करने की सीख दी।


सम्मान एवं पुरस्कार

समिति के अध्यक्ष कैलाश पांडे एवं महासचिव अतुल अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए शाल ओढ़ाकर और सम्मान पत्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षा टॉपर्स के अलावा मेडिकल, सेना और अन्य क्षेत्रों में चयनित विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर रानीखेत गौरव सम्मान इस बार नगर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एस. एन. श्रीवास्तव तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट सी.एम. राणा को प्रदान किया गया। दोनों अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समिति का आभार व्यक्त करते हुए इस परंपरा को प्रेरणास्पद बताया।

उल्लेखनीय है कि यह छात्रवृत्ति कार्यक्रम समिति द्वारा हर वर्ष नागरिकों के सहयोग से, उनके स्वजनों की स्मृति में दी गई आर्थिक सहायता से संचालित किया जाता है।


विशिष्ट उपस्थिति:

समारोह में अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
अनिल वर्मा, राजेन्द्र पंत, सी.एस. जैन, वीना जैन, मोहन नेगी, विहिप जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पंत, पूरन नेगी, मुकेश फर्त्याल, रमेश अधिकारी, विमल सती, अगस्त लाल साह, गौरव भट्ट, सोनू सिद्दीकी, परमवीर, मोहन बिष्ट, हरि सिंह कड़ाकोटी, माया जोशी, विमला रावत, खजान पांडे, जी.सी. जोशी, मंजू मठपाल, विनीता लोहनी, चारू पंत आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन महासचिव अतुल अग्रवाल द्वारा किया गया।