पल्ला गांव में भू-धंसाव से हड़कंप, 25 घरों में दरारें — प्रशासन ने प्रभावितों को किया सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट

पल्ला गांव में भू-धंसाव से हड़कंप, 25 घरों में दरारें — प्रशासन ने प्रभावितों को किया सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट

स्थान-पल्ला अंबेडकर गांव/ज्योतिर्मठ

संवाद्दात-संजय कुंवर

विकासखंड ज्योतिर्मठ के अंतर्गत पल्ला गांव में भू-धंसाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे गांव के लगभग 25 घरों में दरारें आ गई हैं। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है।

प्रशासनिक राहत कार्य:
एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने जानकारी दी कि राहत शिविर में रहने वाले परिवारों के लिए 17 टेंट की व्यवस्था की गई है और राशन किट भी वितरित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि पीड़ितों से निरंतर संपर्क बनाए रखा जा रहा है ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

भू-वैज्ञानिक सर्वे की तैयारी:
एसडीएम ने यह भी कहा कि भू-धंसाव के कारणों और क्षेत्र की स्थिरता का पता लगाने के लिए विशेषज्ञ भू-वैज्ञानिकों की टीम द्वारा क्षेत्र का सर्वेक्षण कराया जाएगा

सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

जिलाधिकारी का बयान:
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और पुनर्वास है। तहसील प्रशासन की टीमें लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रही हैं और हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है