शिक्षक दिवस पर हरबर्टपुर में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, विधायक मुन्ना सिंह चौहान रहे मुख्य अतिथि

शिक्षक दिवस पर हरबर्टपुर में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, विधायक मुन्ना सिंह चौहान रहे मुख्य अतिथि

स्थान : विकासनगर
रिपोर्ट : सतपाल धानिया

शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद, हरबर्टपुर द्वारा एक भव्य सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान रहे, जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक चौहान ने भारत में शिक्षा और शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “भारत में शिक्षा का अर्थ केवल ज्ञान प्राप्ति नहीं, बल्कि जीवन निर्माण है।” उन्होंने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय का उदाहरण देते हुए भारत की गौरवशाली शैक्षिक परंपरा की चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान हरबर्टपुर क्षेत्र के 65 सेवानिवृत्त शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विधायक चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज के स्तंभ होते हैं, जिनके मार्गदर्शन से आने वाली पीढ़ियाँ दिशा पाती हैं।

सम्मेलन में कई गणमान्य नागरिक, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से किया गया, जिससे शिक्षकों में आत्मीयता और गर्व की भावना देखने को मिली।