हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

स्थान – रुड़की
संवाददाता – प्रवेश राय

हरिद्वार। मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने की दिशा में हरिद्वार पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के कड़े नेतृत्व में पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान साहिब उर्फ साकिब पुत्र अली शेर को भगवानपुर–मंगलौर हाईवे से शाहपुर जाने वाले चक रोड चौराहे के पास से दबोच लिया। आरोपी के पास से 105.74 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

सहारनपुर से जुड़ा है गैंग

गिरफ्तार आरोपी सहारनपुर निवासी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि साकिब अपने मामा के लड़कों परवेज़ और सावेज के साथ मिलकर नशे का कारोबार कर रहा था।

दोनों आरोपी पहले से ही सहारनपुर में NDPS मामलों में वांछित चल रहे हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए रसूलपुर में छिपे हुए थे।

पुलिस की अगली कार्रवाई

फिलहाल पुलिस दोनों फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। एसएसपी डोबाल ने कहा कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान तेजी से चलाया जा रहा है और किसी भी सूरत में नशा माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा।