

लोकेशन,, बाज़पुर।

रिपोर्टर,. अकरम चौधरी

विकास खंड बाजपुर में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। ब्लॉक सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने गोपनीयता की शपथ ली।


कार्यक्रम के दौरान बीडीओ शेखर जोशी और एडीओ पंचायत सतीश सैनी ने सभी ग्राम प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बीडीओ ने जानकारी दी कि वर्ष 2025 में निर्वाचित हुए 47 ग्राम प्रधानों में से 45 प्रधानों ने शपथ ग्रहण की, जबकि दो प्रधान स्वास्थ्य कारणों से शपथ नहीं ले सके। उन्होंने बताया कि जैसे ही उनकी स्थिति ठीक होगी, उन्हें भी शपथ दिलाई जाएगी।



इस मौके पर बीडीओ शेखर जोशी ने कहा कि नव निर्वाचित प्रधानों को ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।


29 अगस्त को ब्लॉक प्रमुख का शपथ ग्रहण
बीडीओ ने बताया कि 29 अगस्त को ब्लॉक प्रमुख का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

ग्राम प्रधानों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी रही।




