

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा (IPS) ने देर रात आदेश जारी कर 31 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले कर दिए। इस प्रशासनिक बदलाव के बाद जिले के कई प्रमुख थानों और चौकियों की कमान नए अधिकारियों को सौंप दी गई है।



जारी सूची के अनुसार निरीक्षक सुशील कुमार को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा बनाया गया है। वहीं निरीक्षक उमेश कुमार मलिक को भवाली से हटाकर शिकायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है। प्रकाश मेहरा को खैरना चौकी से हटाकर भवाली थाना सौंपा गया, जबकि विजय मेहता को कालाढूंगी में ही थानाध्यक्ष बनाए रखा गया है। इसके अलावा विपिन चंद्र पांडे को एफएफयू/एसआईएस और रजत कसाना को सीसीटीएनएस/सम्मन सेल का दायित्व दिया गया है।



महत्वपूर्ण फेरबदल में हरपाल सिंह को एसओजी/एएनटीएफ/साइबर सेल की कमान मिली है, जबकि ललिता पांडे को एएचयू/डीसीआरबी प्रभारी बनाया गया है।

उप निरीक्षकों में भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। मनोज नयाल को रामनगर से हटाकर थानाध्यक्ष तल्लीताल नियुक्त किया गया। विजय नेगी को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष बेतालघाट भेजा गया। पंकज जोशी को काठगोदाम से हटाकर कालाढूंगी, विमल मिश्रा को भीमताल से काठगोदाम, और संजीत राठौड़ को एसओजी से थानाध्यक्ष भीमताल बनाया गया है।

इसी क्रम में विजय कुमार को मुक्तेश्वर से राजपुर चौकी (हल्द्वानी), हरजीत सिंह को मुखानी से धारी, मनोज सिंह को लामाचौड़ से क्वारब, नरेंद्र कुमार को मुखानी से लामाचौड़, और हर्ष बहादुर पाल को कैंची से खैरना चौकी भेजा गया है। इसके साथ ही रमेश चंद्र पंत को ओखलकांडा से कैंची, मोहन सिंह सोन को एएनटीएफ से ओखलकांडा, और देवेंद्र सिंह राणा को तल्लीताल से कोटाबाग चौकी का दायित्व सौंपा गया है।

हल्द्वानी शहर और आसपास के क्षेत्रों में भी जिम्मेदारियां बदली गई हैं। नीरज कुमार को बनभूलपुरा से चौकी देखरेख, सुनील गोस्वामी को चोरगलिया से चौकी कुंवरपुर, सुशील जोशी को बनभूलपुरा से व0उ0नि0 बनभूलपुरा और फिरोज आलम को साइबर सेल से एसओजी में भेजा गया है।
इसके अतिरिक्त भुवन सिंह राणा को हल्द्वानी, रविंद्र सिंह राणा को काठगोदाम, राजवीर सिंह नेगी को भवाली, प्रवीण कुमार को मल्लीताल, निधि शर्मा को कालाढूंगी से चोरगलिया और कुमकुम धानिक को पुलिस लाइन से काठगोदाम की जिम्मेदारी मिली है।


एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा का यह कदम जिले की कानून व्यवस्था को नई धार देने वाला माना जा रहा है। तबादलों की सूची जारी होते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। आमजन को उम्मीद है कि नए नेतृत्व के साथ पुलिसिंग और अधिक प्रभावी होगी।



