विधायक उमेश कुमार के प्रयास से जैनपुर झंझेड़ी में मदरसा फिर शुरू

विधायक उमेश कुमार के प्रयास से जैनपुर झंझेड़ी में मदरसा फिर शुरू

स्थान : रूड़की
रिपोर्टर : अरशद हुसैन

जैनपुर झंझेड़ी गांव में रमजान माह में अभिलेखों की कमी के चलते बंद हुआ मदरसा अब दोबारा शुरू हो गया है।

यह कदम खानपुर विधायक उमेश कुमार के प्रयासों से संभव हो पाया।

इस मौके पर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि जिन मदरसों की मान्यता और दस्तावेज पूरे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करना सरकार की बेइमानी है।

उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अब बेलगाम हो चुकी है और जनहित के मुद्दों को दरकिनार कर रही है।

विधायक ने आगे कहा कि हरिद्वार को अस्थायी और गैरसैण को स्थायी राजधानी बनाने की बात को लेकर वे लगातार आवाज उठाते रहेंगे।

साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि खानपुर ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की जनता के हितों और अधिकारों की लड़ाई वे पूरी मजबूती से लड़ते रहेंगे।