हल्द्वानी में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम, विधायक सुमित हृदेश ने SSP पर लगाए गंभीर आरोप

हल्द्वानी में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम, विधायक सुमित हृदेश ने SSP पर लगाए गंभीर आरोप

टॉप : हल्द्वानी

रिपोर्ट : ऋषि कपूर

नैनीताल जिले की राजनीति में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंचायत चुनाव में मिलीभगत को लेकर SSP नैनीताल पर गंभीर आरोप लगाए।

विधायक ने आरोप लगाया कि SSP उनके खिलाफ अनुचित व्यवहार कर रहे हैं और क्षेत्रीय मुद्दों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। सुमित हृदेश ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर उनके साथ पक्षपात किया जा रहा है।

विधायक की प्रेस वार्ता के कुछ ही घंटों बाद प्रशासन हरकत में आ गया और शनिवार शाम को ही विधायक का गनर बदल दिया गया

इस त्वरित फैसले ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि क्या प्रशासन का यह कदम सीधे-सीधे विधायक के आरोपों से जुड़ा है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है।

विधायक सुमित हृदेश का कहना है कि वह इस मुद्दे को लेकर आगे भी संघर्ष जारी रखेंगे।

वहीं, प्रशासनिक स्तर पर इस मामले को लेकर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।