आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन और सलाह को जरूर अपनाएं। पिछले कुछ समय से करीबी रिश्तों के बीच जो गिले-शिकवे चल रहे थे, आज वे किसी की मदद से हल हो सकते हैं। कोई यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव – अपने गुस्से पर काबू रखना भी जरूरी है। बिना बात के किसी से उलझ सकते हैं। कहीं से कोई खराब या अप्रिय समाचार मिलने से उदासी रहेगी और बनते कामों में भी रुकावटें आएंगी। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी कुछ समय जरूर लगाएं।

करियर – व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए आप योजनाएं बनाएंगे। नौकरी में बॉस आपसे खुश रहेंगे और आपकी तरक्की की भी संभावना है। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में पारदर्शिता रखना आपको सफल बनाएगा। हालाँकि, भागदौड़ ज्यादा बनी रहेगी।
लव – वैवाहिक जीवन में सही तालमेल बनाए रखें। बच्चों की किसी बात को लेकर घर में कुछ कहासुनी हो सकती है। स्थितियों को सँभालें।
हेल्थ – गले में इन्फेक्शन और खाँसी-जुकाम जैसी परेशानी बढ़ेगी। बदलते मौसम की वजह से अपना खान-पान सही रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज आपकी दिनचर्या व्यस्त रहेगी। विदेश जाने के लिए कोशिश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी करीबी रिश्तेदार की परेशानी में उसकी आर्थिक मदद करने से मन को सुकून मिलेगा।
नेगेटिव – संतान की किसी गलती पर डाँटने की बजाय उनका मार्गदर्शन करें। यह समय बेकार की गतिविधियों की बजाय अपने निजी कामों को पूरा करने का है। आज किसी भी तरह का उधार न दें, क्योंकि वसूली मुश्किल है।

करियर – आलस और लापरवाही जैसी कमियों में सुधार लाएं। इस समय व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से अच्छा ऑर्डर मिलने की संभावना है। ऑफिस में आप अपनी सही कार्यप्रणाली से दूसरों के सामने तारीफ के काबिल बनेंगे।
लव – वैवाहिक संबंध मिठास से भरे रहेंगे। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन, महिलाएं अपने स्वास्थ्य का सही ध्यान रखें। स्त्री रोग परेशान कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव – ग्रहों की स्थिति अनुकूल बनी हुई है। दृढ़ निश्चय के साथ अपने कामों को पूरा करें। आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। घर के रख-रखाव से जुड़े सामान की ऑनलाइन शॉपिंग में भी सुकून भरा समय बीतेगा। विद्यार्थियों को करियर से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलेगी।
नेगेटिव – लेन-देन से जुड़े मामलों को टाल दें या सावधानी से काम करें। ध्यान रखें कि बीती हुई नकारात्मक बातें आपके आज पर हावी न होने पाएं। क्योंकि इससे आपका आज भी खराब हो सकता है। यह समय धैर्य और शांति से बिताने का है।

करियर – कार्यप्रणाली में बदलाव होने से आप बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे। नेटवर्किंग और ऑनलाइन सेल्स से संबंधित कामों में सही अवसर मिलेंगे। लेकिन, ऑफिस के खातों से जुड़े कामों को बहुत ध्यान से करें, किसी तरह की गलती हो सकती है।
लव – जीवनसाथी तथा परिवार के लोगों के साथ खुशगवार समय बीतेगा। लेकिन, प्रेम संबंधों में निराशा का मुँह देखना पड़ सकता है।
हेल्थ – पैरों में दर्द और सूजन की समस्या रहेगी। अपना मेडिकल चेकअप कराएं और खुद को सही आराम भी दें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव – रोजाना की दिनचर्या से ऊबकर आप परिवार के लोगों के साथ कुछ मनोरंजन और घूमने-फिरने के मूड में रहेंगे। जिससे सभी लोग खुशी और नई ऊर्जा महसूस करेंगे। और सबके साथ समय बिताना रिश्तों को और ज्यादा मजबूत करेगा।
नेगेटिव, – बुरी संगत से दूर रहें और किसी भी तरह का लेन-देन न करें। विवादित जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों को निपटाने में कुछ परेशानियां आएंगी, परंतु सफलता भी मिलेगी। बिना मतलब किसी से भी उलझना सही नहीं है।

करियर – कारखाने और फैक्ट्री से संबंधित व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां बनी हुई हैं। अचानक ही कोई महत्वपूर्ण सौदा मिलेगा। लेकिन, अपने प्रतिनिधियों को कमजोर न समझें और उनकी गतिविधियों को नजरअंदाज भी न करें।
लव – पारिवारिक माहौल खुशगवार रहेगा। बच्चों की तरफ से भी कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
हेल्थ – स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी तरह की लापरवाही न करें। अपनी नियमित जाँच जरूर करवाएं। मौसम के बदलाव से जुड़ी परेशानियों से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव और थकान से राहत पाने के लिए आध्यात्मिक तथा रुचि भरे कामों में भी समय बिताएं। इससे आप शारीरिक और मानसिक सुकून महसूस करेंगे। युवाओं और विद्यार्थियों के प्रतियोगिता से संबंधित परिणाम उनके पक्ष में आ सकते हैं।
नेगेटिव – कोई फैसला लेने में दिक्कत आए, तो अपने महत्वपूर्ण कामों में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह जरूर लें। इस समय किसी भी तरह की यात्रा के सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। बेहतर है कि उसे टाल दें।

करियर – व्यवसाय को लेकर कुछ दिक्कतें रहेंगी। लेकिन, यह स्थिति कुछ समय के लिए है, जल्दी ही स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। लाभ के रास्ते बनेंगे, लेकिन धीरे-धीरे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अचानक ही कोई खास ड्यूटी के लिए ऑर्डर आ सकता है।
लव – वैवाहिक संबंधों में मिठास बनी रहेगी। लेकिन, प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति सहयोग और भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है।
हेल्थ – तनाव और चिंता का नकारात्मक असर आपकी कार्य क्षमता और स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 7

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – ज्यादातर ग्रह आपको बहुत कुछ बेहतर देने की कोशिश कर रहे हैं। किसी अनुभवी तथा प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए मददगार रहेगा। और आप अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। साथ ही आपकी कार्य क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी।
नेगेटिव – कोई भी विपरीत स्थिति आने पर चिंता करने की बजाय धैर्य और संयम से काम लें। समय के अनुसार स्थितियां व्यवस्थित भी होती जाएंगी। बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। ज्यादा व्यस्तता आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकती है।

करियर – समय के अनुसार व्यवसाय की कार्यप्रणाली में भी बदलाव करते रहना जरूरी है। मीडिया तथा ऑनलाइन कामों पर ज्यादा ध्यान दें। इससे व्यवसाय को गति देने में मदद मिलेगी। नौकरी में किसी भी सहयोगी के साथ बेकार की बहस में न उलझें।
लव – परिवार के साथ मनोरंजन से संबंधित कोई कार्यक्रम बनेगा, जिससे मन खुश रहेगा। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति ईमानदार रहें।
हेल्थ – समय-समय पर सही आहार और आराम लेना भी जरूरी है। अपनी शारीरिक क्षमता से ज्यादा काम करने की वजह से थकान और कमजोरी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव – बहुत दिनों बाद घर में करीबी रिश्तेदारों के आने से खुशगवार माहौल रहेगा। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श के सही नतीजे निकलेंगे। प्रोफेशनल पढ़ाई के लिए कोशिश कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी। इस समय अपने करियर और पढ़ाई पर बहुत ज्यादा ध्यान देना उन्हें सफल बनाएगा।
नेगेटिव – किसी भी खरीद-फरोख्त के मामलों में बहुत ज्यादा सूझबूझ और सोच-विचार कर फैसला लेने की जरूरत है, इस समय कोई विश्वासघात या धोखा होने की भी स्थिति बन रही है। बच्चों से संबंधित समस्या को गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें।

करियर – आय का कोई बेहतरीन रास्ता बनने वाला है। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित लोग अपने कामों में ज्यादा ध्यान दें। इस समय अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। ऑफिस में आपका मैनेजमेंट और सही तालमेल कार्य क्षमता को और ज्यादा बेहतर करेगा।
लव – घर-परिवार तथा कारोबार के बीच बेहतर तालमेल बना रहेगा। पारिवारिक माहौल सुखद और व्यवस्थित रहेगा।
हेल्थ – ज्यादा मेहनत और परिश्रम की वजह से आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इसलिए आराम भी लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 2

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव – कुछ दिनों से चल रही थकान भरी दिनचर्या से आराम पाने के लिए परिवार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम बनाएं। इससे आप अपने अंदर दोबारा नई ताजगी और ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी।
नेगेटिव – दिखावा करने की आदत से दूर रहें, इससे पैसों के नुकसान के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। साथ ही सबको खुश रखने के चक्कर में अपना नुकसान न करें। घर के सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन को नजरअंदाज करना भी ठीक नहीं है।

करियर – काम की जगह पर पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग से संबंधित कामों में भी ध्यान दें। हालाँकि, ज्यादातर काम फोन के जरिए ही पूरे हो जाएंगे। मशीनरी, कारखाने आदि से संबंधित कारोबार में कुछ नए ऑर्डर मिलेंगे। साथ ही कंसलटेंसी से संबंधित कामों में भी गति आएगी।
लव – वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। ससुराल पक्ष से भी किसी बात को लेकर चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।
हेल्थ – अभी की नकारात्मक स्थितियों का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज दिन भर घर के रख-रखाव सुधार से संबंधित कामों में आपकी व्यस्तता रहेगी। बजट बनाकर चलने से बेकार के खर्चों पर काबू रहेगा। परिवार के साथ किसी भविष्य से संबंधित योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण नीति बनाएंगे। आपके विचारों की सराहना होगी।
नेगेटिव – ध्यान रखें कि किसी भी फैसले को लेने में ज्यादा समय लगाना हाथ में आई उपलब्धि को दूर भी कर सकता है। खासकर युवा वर्ग मौज-मस्ती और लापरवाही में अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ न करें। मामा पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाए रखें।

करियर – व्यवसाय से संबंधित नई तकनीकों को समझना और सीखना जरूरी है। आप काम को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें। नौकरी में आपकी कार्य व्यवस्था सकारात्मक रहेगी।
लव – घर-परिवार में अनुशासित तथा शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। शादी के बाहर के प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
हेल्थ – कभी-कभी आलस और नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। ध्यान और मेडिटेशन इसका बेहतरीन समाधान है।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव – काफी समय से चल रही व्यस्त दिनचर्या से आज कुछ राहत मिलेगी। अपने हुनर या काबिलियत को सबके सामने लाने का सही समय है। महिलाएं अपने व्यक्तित्व को निखारने में विशेष रूप से कोशिश करेंगी और सफल भी रहेंगी।
नेगेटिव – ध्यान रखें, कि पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद बढ़ सकता है। पुलिस से संबंधित कार्यवाही भी होने की संभावना है। पैतृक से संबंधित अगर कोई मामला चल रहा है, तो उसे अभी टाल दें। बच्चे अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाह न बनें।

करियर – कारोबार में बेहतरीन ऑर्डर मिलेंगे। हालाँकि, पेमेंट आदि से संबंधित परेशानियां तो बनी रहेगी। इस समय आयात-निर्यात तथा साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में बेहतरीन लाभ होने वाला है। इसलिए पूरी तरह ध्यान केंद्रित रखें। ऑफिस में कुछ परेशानियां रह सकती हैं।
लव – जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। इसलिए अपने व्यस्त समय में से कुछ समय घर के लिए निकालना बहुत जरूरी है।
हेल्थ – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सिर्फ बदलते मौसम से अपने आप को सुरक्षित रखें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव – अचानक ही कोई रुकी हुई पेमेंट आने से या कोई खास काम बन जाने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। सिर्फ दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ बने हुए खराब संबंधों में दोबारा मिठास आएगी।
नेगेटिव – गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पूरा ध्यान रखें। जरा-सी लापरवाही की वजह से किसी कानूनी पचड़े में फँस सकते हैं। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी जरूर ले लें।

करियर – काम की जगह पर अपनी योजनाओं तथा कार्यप्रणाली को गोपनीय रखें। वरना कोई कर्मचारी ही आपकी जानकारी लीक कर सकता है। इस समय नौकरी में स्थितियां बहुत ही अनुकूल बनी हुई हैं, ऑफिस में शांतिपूर्ण तथा सकारात्मक माहौल बना रहेगा।
लव – पति-पत्नी में आपसी संबंध अच्छे बने रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका के मिलने के अवसर बनेंगे।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन, महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – दिन भर कुछ न कुछ चुनौतियां बनी रहेगी। लेकिन, साथ ही अपनी ऊर्जा और जोश को सकारात्मक दिशा में लगाने से अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। जरूरतमंदों तथा बुजुर्गों की सेवा और देखभाल से संबंधित गतिविधियों में अपना योगदान जरूर दें, इससे आप को सुकून मिलेगा।
नेगेटिव – कभी-कभी आपका गुस्सा और जल्दबाजी आपके परिवार में परेशानियां पैदा कर देते हैं। माहौल नकारात्मक हो जाता है। अपने व्यवहार को संयमित रखें। इस समय प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से संबंधित कोई भी फैसला न लें।

करियर – मार्केटिंग से संबंधित व्यवसाय अभी मंदी की स्थिति में ही रहेंगे। हालाँकि, पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी तथा आय और खर्च में समानता रहेगी। सरकारी नौकरी में अपने काम के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें। कोई शिकायत हो सकती है।
लव – किसी करीबी रिश्तेदार के साथ मिलना-जुलना भी तनाव को कम करेगा और पारिवारिक नजदीकियां भी आएंगी। लव पार्टनर के साथ संबंधों में मिठास बढ़ेगी।
हेल्थ – बदलते मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल न करें। समय पर अपना चेकअप आदि करवाते रहें। थोड़ी सी सावधानी आप को स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 6