

स्टेशन : बाजपुर
रिपोर्टर : अज़हर मलिक


हरिद्वार में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट को सौंपा।



कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी ने कहा कि लाठीचार्ज में कई किसान घायल हुए हैं, जिनके साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने मांग की कि घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।


लाडी ने ज्ञापन के माध्यम से तीन सूत्रीय मांगें रखीं—


- हरिद्वार लाठीचार्ज मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई।
- प्रदेश की सभी चीनी मिलें नवंबर के पहले सप्ताह तक शुरू की जाएं।
- किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर अमल नहीं हुआ तो किसान कांग्रेस बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।


