

लोकेशन : लक्सर


हरिद्वार ग्रामीण से कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने प्रदेश की धामी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध खनन, भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी का बोलबाला है और सिस्टम तथा कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।



अनुपमा रावत ने उत्तरकाशी के धारली में बादल फटने से हुई त्रासदी का जिक्र करते हुए कहा कि यह आपदा इतनी बड़ी थी कि हर किसी को झकझोर कर रख दिया, लेकिन सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजाक कर रही है।


इसके साथ ही विधायक ने हरिद्वार में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की भी कड़ी निंदा की और इसे लोकतंत्र पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज को दबाने का काम सरकार लगातार कर रही है।



अनुपमा रावत ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा खोले गए 30 करोड़ की एफडी फंड के मामले को भी गंभीर बताते हुए कहा कि इस पर सरकार को पारदर्शी जवाब देना चाहिए।
इंडिया न्यूज़ संवाददाता रामगोपाल से खास बातचीत में विधायक अनुपमा रावत ने कहा—

“प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल है। जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है, लेकिन सरकार सिर्फ झूठे वादों और दिखावटी कार्यक्रमों में व्यस्त है।”



