

स्थान : देहरादून


सड़क से लेकर सदन तक कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार को घेर रही कांग्रेस ने अब पौड़ी निवासी जितेंद्र नेगी आत्महत्या मामले को लेकर धामी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।



कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में कहा कि सरकार और पुलिस मिलकर आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपित हिमांशु चमोली को बचाने का प्रयास कर रही है। यही कारण है कि इस मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं।


जानकारी के मुताबिक, पौड़ी के रहने वाले जितेंद्र नेगी ने दो दिन पहले अपने घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले जितेंद्र ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसमें उसने अपनी मौत की वजह हिमांशु चमोली से पैसों का लेन-देन विवाद बताया था।



इस घटना के बाद मृतक जितेंद्र नेगी के पिता ने थाने में हिमांशु चमोली और दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं, पुलिस ने भी इस मामले से जुड़ी एक अलग FIR दर्ज की, जिस पर अब विवाद गहरा गया है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि दो FIR दर्ज होना इस बात का सबूत है कि सरकार के इशारे पर पुलिस आरोपित को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।


