

स्थान : रूड़की
रिपोर्टर : अरशद हुसैन


इकबालपुर में 25 अगस्त को चिकित्सकों का बड़ा कैम्प आयोजित किया जा रहा है। यह कैम्प इकबालपुर रेलवे फाटक स्थित अमरपुर तिराहे पर लगेगा। महंत इंद्रेश हॉस्पिटल, देहरादून से डिग्रीधारी डॉक्टर इस कैंप में शामिल होंगे और आंख, नाक, कान, ब्रेन, लिवर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, बीपी समेत सभी प्रकार की जांच निशुल्क करेंगे।



आयोजक समाजसेवी आदिल फरीदी ने बताया कि इस कैंप का उद्देश्य सर्व समाज के लोगों में प्यार और मोहब्बत कायम करना है।




उन्होंने कहा कि क्षेत्र के मुअज्जिज लोग भी उनके साथ खड़े हैं और सभी का स्वागत करेंगे।


कैंप में आयुष्मान कार्डधारकों का इलाज महंत इंद्रेश हॉस्पिटल, देहरादून में मुफ्त किया जाएगा।


आदिल फरीदी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि 25 अगस्त को इस कैम्प में पहुंचे और चिकित्सकों से निशुल्क जांच कराएं।


