विश्व हिंदू परिषद ने नगर में गौशाला निर्माण के लिए प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद ने नगर में गौशाला निर्माण के लिए प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : संजय जोशी
स्थान : रानीखेत

नगर में आवारा गौवंशीय पशुओं के कारण बढ़ती समस्या को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिलाध्यक्ष हर्ष पंत के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि आवारा गौवंशीय पशुओं के कारण बाजार में लोगों को खतरा और गंदगी बढ़ रही है। हाल ही में बैलों के हमले से तीन-चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में समुचित इलाज न मिल पाने पर रेफर करना पड़ा।

जिलाध्यक्ष हर्ष पंत ने बताया कि लोगों की दिक्कतों को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद ने निर्णय लिया है कि यदि गौशाला के लिए प्रशासन कम से कम दरों में भूमि उपलब्ध कराएगा, तो विहिप इस कार्य को जनसेवा के रूप में करेगा।

विहिप गौशाला का निर्माण और रखरखाव करेगा। उन्होंने कहा कि यदि सहयोग और अनुदान मिलेगा, तो इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाया जा सकेगा, जिससे नगर में आवारा पशुओं की समस्या का समाधान होगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में नगर अध्यक्ष नवल किशोर पाण्डेय, दिगंबर मनराल, तनुजा शाह, मनमोहन सिंह मेहरा, कमल कुमार, हेम चन्द्र, कैलाश बिष्ट, पंकज बिष्ट, नवीन रावत, शिवम् शाह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।