हरिद्वार: गलत इलाज से युवती की मौत, अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़

हरिद्वार: गलत इलाज से युवती की मौत, अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़

स्थान : हरिद्वार

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र स्थित एसआर मेडिसिटी अस्पताल में शनिवार को बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। 18 वर्षीय युवती सानिया की इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिजन भड़क उठे।

जानकारी के अनुसार, सानिया को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और अनधिकृत डॉक्टरों से इलाज कराने का आरोप लगाते हुए जमकर तोड़फोड़ की।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया। वहीं, प्रशासनिक जांच में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की पुष्टि होने पर अस्पताल को सील कर दिया गया

अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों को तत्काल अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।

फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।